Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

भाजपा मंडल सिराली की बैठक संपन्न

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, सिराली। भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बूथ विस्तार योजना 2.0 की समीक्षा एवं भाजपा के स्थापना दिवस को मनाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी इसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई जी थे तभी से प्रतिवर्ष स्थापना दिवस मनाने की परंपरा पार्टी के अंदर जारी है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष मांगूले ने बूथ विस्तार 2.0 की समीक्षा की एवं शेष कार्य 2 दिन में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष मनीष मांगूले, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष रवि मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू पटेल, पार्षद राहुल शाह, विधायक प्रतिनिधि अशोक बाबा, तुलसीराम काशदे, अमित चौरसिया, ओम प्रकाश मीणा, सोशल मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, नितेश मालविया, चंदू राकेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply