Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

उचित मूल्य की दुकान के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन  

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि खिरकिया विकासखण्ड की ग्राम पंचायतें खेड़ीमाल, नीमखेड़ामाल, नीमसराय, बावड़िया नवीन, भंवरदीमाल, लोनी, सारंगपुर, पिपल्याभारत, बम्हनगांव, ढोलगांवकला, रामटेक रैयत, प्रतापपुरा, चारूवा, जटपुरा, पड़वा, पहटकला, बावड़िया, पटाल्दा, बड़नगर, मगरिया, कानपुरा व कालधड़ एवं सिराली नगर परिषद की रामपुरा के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2023 तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ‘राशन मित्रÓ पर किए जा सकते है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply