अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने तहसीलदार रहटगांव एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टिमरनी के प्रतिवेदन के आधार पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग को इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए भूमि आवंटित की है। उन्होने ग्राम पीपल्यामाफी तहसील रहटगांव स्थित भूमि खसरा नम्बर 53/1 रकबा 0.373 हेक्टेयर भूमि इंडोर स्टेडियम के लिये आवंटित की है।





