Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

हर बूथ पर मनेगा पार्टी का स्थापना दिवस

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। आज 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर भव्यता के साथ मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने बताया कि 6 अप्रैल को सभी बूथों पर भारतमाता के चित्र के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करेंगे एवं पार्टी का ध्वज बूथ अध्यक्ष के द्वारा फहराया जाएगा। इसके उपरांत प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ता भी अपने विचार रखेंगे। स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर दीवार लेखन होगा, जिसमें शामिल होकर बूथ के कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष तक दीवार लेखन करेंगे। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय पर विशेष सजावट की जाएगी।

हर पंचायत, वार्ड में होगी युवा चौपाल

युवा मोर्चा लगातार युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए यूथ कनेक्ट की गतिविधियां आयोजित कर रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर भी युवा मोर्चा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत और शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक वार्ड में युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित करेगा। इन चौपालों में नव मतदाता भाग लेंगे। ये चौपाल पूरे जिले में एक ही दिन, एक साथ प्रारंभ होंगी।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply