Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
हरदा

मूंग की फसल सिंचाई में ओसराबंदी लागू

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हर साल की तरह इस साल भी ग्रीष्मकालीन फसल मूंग में सिंचाई हेतु जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों में पानी दिया जाएगा। इसके लिए विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह ने ओसराबंदी कार्यक्रम लागू किया है। उन्होंने इस बारे में विभाग के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को इस कार्यक्रम अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से ओसराबंदी का यह कार्यक्रम प्रात: 6 बजे से लागू होगा। इसके बाद संबंधित नहरों को बंद रखा जाए। विभाग के इस ओसराबंदी कार्यक्रम में खिड़की उपनहर सोमवार प्रात: 6 से मंगलवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। सामरधा उपनहर मंगलवार प्रात: 6 से बुधवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। आलमपुर उपनहर मंगलवार प्रात: 6 से बुधवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। छिदगांव उपनहर बुधवार प्रात: 6 से गुरूवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। कनगांव उपनहर बुधवार प्रात: 6 से गुरूवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। भीलगांव उपनहर बुधवार प्रात: 6 से गुरूवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। कुकरावद उपनहर बुधवार प्रात: 6 से गुरूवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। दिनकरपुरा उपनहर गुरूवार प्रात: 6 से शुक्रवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। बूंदड़ा उपनहर गुरूवार प्रात: 6 से शुक्रवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। रहटाखुर्द उपनहर गुरूवार प्रात: 6 से शुक्रवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी। माचक उपनहर शुक्रवार प्रात: 6 से शनिवार प्रात: 6 बजे तक बंद रहेगी।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply