हरदा को २८ और सिवनी मालवा को ३१ मार्च को मिलेगा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के संबंध में शुक्रवार को नर्मदापुरम कमिश्नर श्रीमन् शुक्ला की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज सिंह, कलेक्टर हरदा ऋषि गर्ग, मुख्य अभियंता तवा परियोजना शिशिर कुशवाह, उपायुक्त श्रीमती अंजलि जोसेफ, अधीक्षण यंत्री तवा परियोजना आरआर मीणा, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन विभाग बैतूल एके डेहरिया, महाप्रबंधक एमपीईबी बीएस परिहार सहित समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मूंग सिंचाई के लिए तवा मुख्य नहर पानी छोड़े जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया कि तवा बांध बाई तट मुख्य नहर में हरदा जिले के लिए 28 मार्च से एवं नर्मदापुरम जिले अंतर्गत सिवनी मालवा में 31 मार्च तथा इटारसी के लिए 4 अप्रैल से पानी छोड़ा जाएगा। वहीं दाई तट मुख्य नहर में पिपरिया संभाग के लिए 5 अप्रैल से पानी छोड़े जाएगा। अधीक्षण यंत्री श्री मीणा ने बताया कि वर्तमान में तवा बांध का जल स्तर 1142.70 फीट एवं जल भराव क्षमता 851.47 मिलियन घनमीटर है। उन्होंने बताया कि मूंग सिंचाई के लिए नर्मदापुरम जिले में 40000 हेक्टेयर एवं हरदा जिले में 37760 हैक्टेयर रकबे में इस प्रकार कुल 77760 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना प्रस्तावित की गई हैं।

96 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!