Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

स्वयंसेविका का वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय हरदा डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नगर के वृद्धाश्रम में जाकर स्वयंसेविका वाचि अग्रवाल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सभी ने एकत्रित होकर वृद्धाश्रम में केके काटा एवं इसके बाद बुजुर्गों को आइसक्रीम, समोसे इत्यादी सामग्री बांटी गई। वहीं सभी बुजुर्गों ने वाचि को जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं हरदा डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर गिरीश सिंहल, श्रीमती अभिलाषा सिंहल, उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह परिहार, डॉ. मनोरमा चौहान, स्वयंसेवक दीपेश, नीलेश, खुशी इत्यादी ने वाचि अग्रवाल को बधाई दी।

————————

75 Views
What do you think?

Leave a Reply