Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

बूथ विस्तारक महाअभियान आज

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा का बूथ विस्तारक अभियान 2 के शत-प्रतिशत डिजिटल एवं फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए आज महा अभियान चलाया जाएगा। जिले के 516 मतदान केंद्रों पर बूथ विस्तार अभियान एक साथ आयोजित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने बताया कि अभियान अंतर्गत 24 मार्च को महा अभियान के लक्ष्य के साथ जिले के सभी कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल शक्ति केंद्र और बूथ पर पहुंचकर जिले के अपूर्ण मतदान केंद्र पर महा अभियान में शामिल होकर उस मतदान केंद्र को पूर्ण कराएंगे। कार्यक्रम के जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ने सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र का व्हाट्सएप गु्रप भी बनवाएं और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply