अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हंडिया। अमावस्या के पावन पर्व पर मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने हंडिया एवं नेमावर के मुख्य घाटों पर स्नान किया। इसके पश्चात मां नर्मदा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। इसके बाद मालवा अंचल क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु ने घाट पर पहुंचकर देवधाम लगाई और ढोलक की थाप पर देवता के रूप में धाम लगाई गई। इस मौके पर लोगों द्वारा उनके आगे खड़े होकर प्रार्थना भी की गई और स्नान कराया गया। शुजालपुर तहसील के लोगों से चर्चा में बताया कि हम लोग पांच घाट पर नर्मदा स्नान करने के लिए जाते हैं। आज हमारा तीसरा दिन है और बुधवार को ओमकारेश्वर के घाट पर पहुंचेंगे। इसके बाद उज्जैन में शिप्रा नदी में स्नान किया जाएगा। इस प्रकार 5 घाट पर स्नान करने से देवी-देवताओं का स्नान कराया जाता है। इसी क्रम में नर्मदा स्नान करने वाले लोगों की भीड़ रही। हरदा और देवास जिला प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। भारी मात्रा में भीड़ होने की वजह से नर्मदा नदी के पुल पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ गई, क्योंकि बस में सवारी बैठाने उतारने का कार्य चलता रहा। जहां सवारी ने हाथ दिया वहीं पर वाहन चालक ने बस रोककर सवारी बैठाने-उतारने का कार्य किया। इस कारण अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहे। इस प्रकार यातायात व्यवस्था भी सुचारू करने के बाद दिनभर नर्मदा स्नान करने का सिलसिला चलता रहा

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!