अनोखा तीर, हरदा। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात शहर के नेहरू स्टेडियम स्थित गली नम्बर 3 में चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। दूसरे दिन घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल का बारिकी से मौका-मुआयना किया। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक गली नम्बर एक में गणगौर चल रही है। जहां शाम होते ही गली के प्राय: सभी परिवार वहां जाते हैं। अज्ञात चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए मकान में धावा बोल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने घर के मुख्य चैनल गेट में लगा ताला तोड़ा, फिर दूसरे दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक मकान से एलसीडी समेत अन्य सामान चोरी हुआ है।
99 Views

