Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हरदा जिले में कांग्रेस ने दोबारा नियुक्त किए ब्लॉक अध्यक्ष

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

प्रदीप शर्मा, हरदा। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व दलों को मजबूती दी जाती है। मगर कांग्रेस में गुटबाजी के चलते बार-बार फेरबदल हो जाता है। कुछ ऐसा ही पार्टी ने करके दोबारा ब्लॉक स्तर पर नेताओं को अध्यक्ष बनाया। मजेदार बात यह है कि इसमें अधिकांश नेता उसी ब्लॉक में अध्यक्ष पद संभालेंगे जहां वे पहले भी इसी पद पर थे। जानकारी के अनुसार विगत दिवस पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संगठन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने फिर ये नियुक्तिपत्र जारी किया है। इसमें हरदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, संजय भायरे हरदा ग्रामीण, खिरकिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, सिराली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्रसिंह नागू पटेल, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र विश्नोई, हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष महेश पटेल, करताना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत, टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन पटेल बनाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश संगठन ने अपने अधिकांश पुराने ब्लॉक अध्यक्षों पर फिर से विश्वास जताया है। बहरहाल इस तरह फिर से नियुक्ति होने के कारण ब्लॉक अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे कार्यकर्ताओं को काफी निराशा मिली है। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी में नियुक्तियां बताती हैं कि यहां गुटबाजी का खेल अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply