Skip to content
Saturday, 17 October 2026
देवास हरदा

भूतड़ी अमावस्या पर आज बंद रहेगी नर्मदा पुल पर वाहनों की आवाजाही

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर हरदा। भूतड़ी अमावस्या पर नर्मदा स्नान हेतु नर्मदा पुल पर पदयात्रियों की आवाजाही देखते हुए हरदा, देवास पुलिस द्वारा एक दिन के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद किया है। जानकारी के अनुसार यह प्रतिबंध 20 मार्च से 21 मार्च तक रहेगा। ज्ञात हो कि इस दिन हरदा एवं देवास जिले सहित सीमावर्ती जिलों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुल से होकर हंडिया एवं नेमावर तट आते हैं। उनके द्वारा तट पर स्नानादि धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। इसलिए पुल पर भक्तों की सुरक्षा हेतु भारी वाहन बस, ट्रक, रेत डम्पर आदि को पूर्णतः प्रतिबंधित कर इनके लिए डायवर्शन मार्ग तय किया गया है। जहां से होकर वे आवागमन कर सकेंगे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply