Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शामिल हुए कांग्रेसी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी में जंगी प्रदर्शन किया। वहीं राज भवन की ओर कूच किया। इस दौरान तैनात बल ने आंदोलनकारियों को बैरिकेट्स एवं पानी की बौछार से उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आह्वान पर सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को राजधानी पहुंचे। इसी क्रम में हरदा से कांग्रेसियों के अलग-अलग दल रवाना हुए। पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, केदार शंकर सिरोही, लक्ष्मीरायण पंवार, बद्री पटेल सांगवा, गोविंद व्यास, हेमंत टाले, उत्तम तेनगुरिया, आमिर खान, नईम खान समेत किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में हिस्सा लिया। पूर्व विधायक डॉ आरके दोगने ने बताया कि जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने बताया कि जनता की आवाज उठाने कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply