बूथ विस्तारक अभियान के लिए शक्ति केंद्रों की कार्यशाला संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ विस्तारक अभियान-2 हेतु मंडलों के शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन को मजबूत करने 14 मार्च से 21 मार्च तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों हेतु शक्ति केंद्रों पर 13 से 14 मार्च तक कार्यशाला होंगी। इस कड़ी में जिले के 97 शक्ति केंद्रों में से हरदा नगर मंडल के 8, हरदा ग्रामीण के 6, हंडिया मंडल के 6, खिरकिया मंडल के 2, टिमरनी मंडल के 4, रहटगांव मंडल के 6, सिराली मंडल के 1, कायदा मंडल के 2 शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला हुई। इसमें हंडिया मंडल के सोनतलाई शक्ति केंद्र पर जिले के प्रभारी विकास विरानी, जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, जिला उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, जिला मंत्री सूरज विश्नोई मंडल के प्रभारी प्रदीप गौर आदि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि सभी शक्ति केंद्रों की मानिटरिंग एवं कॉल सेंटर का दायित्व जिला मंत्री लोकेश रावमराठा को सौंपा गया है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!