एसपी के गाने पर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। रंगों के महापर्व होली और धूलंडी का त्यौहार हरदा जिले में बड़े ही धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया। थाना परिसर एवं पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर होली का जश्न मनाया। कार्यक्रम में एसपी मनीष कुमार अग्रवाल सहित तीनो संभाग के एसडीओपी, सभी थानों के टीआई कार्यक्रम में मौजूद रहे। इन लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस दौरान संगीत की धुन पर ये लोग खूब नाचे। विभिन्न थानों के जवानों ने होली का आनंद लिया। दोपहर बाद तक थानों के आसपास पुलिसकर्मी होली खेलते दिखे। वहीं एसपी मनीष अग्रवाल ने होली के गीत गाकर अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली खेली। इस दौरान एसपी अग्रवाल ने कहा कि सभी कर्मचारियों पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाए। साथ ही लगातार ड्यूटी के कारण आई थकान को दूर करें। लेकिन पर्व को सादगी एवं अनुशासन में रहकर ही मनाएं। एसपी ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!