होली मिलन, शपथ विधि कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। नगर के माहेश्वरी समाज में फाग उत्सव की शाम को होली मिलन का आयोजन खंडवा बाईपास स्थित माहेश्वरी मांगलिक भवन में रखा गया था। इस दौरान यहां पर 5 इकाइयों की शपथ विधि का कार्यक्रम भी रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष नर्मदापुरम जिला सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक तोषनीवाल पिपरिया नर्मदापुरम जिला सभा के सचिव प्रहलाद बंग के द्वारा समस्त इकाइयों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान हरदा जिला सभा के अध्यक्ष विजय सोमानी, सचिव अमित तोषनीवाल, जिला महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती गोपी तोषनीवाल, जिला युवा संगठन अध्यक्ष गिरीराज तोतला, सचिव गोविंद तापडिय़ा, हरदा इकाई नगरसभा अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव मुरलीधर मूंदड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रागिनी तोषनीवाल, सचिव श्रीमती शोभना मोहता, युवा संगठन अध्यक्ष विपुल बांगड़, सचिव अंकित सोमानी, खिरकिया इकाई नगर सभा अध्यक्ष पूनम सोनी, सचिव शरद तोषनीवाल, महिला मंडल खिरकिया अध्यक्ष श्रीमती मधु तोषनीवाल, सचिव श्रीमती पूनम काबरा, युवा संगठन अध्यक्ष केशव दरगड, सचिव पुलकित बल्दुआ को शपथ दिलाई गई। इस दौरान समाज में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें समाज के सभी गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

366 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!