जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दूध के 6 व दुग्ध उत्पादों के 14 नमूने लिये गये
हरदा-
 जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही के लिये मिलावटी व नकली दूध निर्माताओं एवं मिलावटखोरी में लिप्त दूध, मावा, पनीर तथा दूध से बने खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दूध के 6 व दुग्ध उत्पादों के 14 नमूने लिये गये, जिनमें से दुग्ध उत्पाद के 2 नमूने अमानक स्तर के पाये गये। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आर.के. काम्बले ने मैजिक बॉक्स से दूध के 3 तथा दुग्ध उत्पाद के 6 नमूने तथा ज्योति बंसल ने दूध के 3 तथा दुग्ध उत्पाद के 8 नमूने लिये लिये। इन नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये, रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी।

102 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!