Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भद्रा की बाधा ने डाला विघ्न, एक दिन पहले हुआ होलिका दहन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। इस बार नक्षत्रों की गणना से त्यौहार मनाने की तिथि एकाएक बदल गई। एक दिन पूर्व तक मंगलवार को होलीपूजन और दहन मानकर बुधवार को रंग-गुलाल माना जा रहा था। मगर नक्षत्रों की गणना का खेल ऐसा चला कि सोमवार को ही शुभ मुहुर्त में पूजन कर होलिका दहन हो गया। देश एवं प्रदेश में अनेक स्थानों के साथ सोमवार को हरदा में होलिका पूजन और दहन किया गया। इसीके साथ रंग-गुलाल का भी क्रम शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार पंडितों के मार्गदर्शन में समितियों द्वारा होलिका दहन कराया गया। उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत अंतर्गत ग्रह नक्षत्र की गणना में परिवर्तन होने से तिथियों में काफी बदलाव हो जाता है। इस बार होली जैसे महापर्व की तिथि को भी बदलना पड़ा है। ज्ञात हो कि सभी वार्षिक कलेंडर में 7 मार्च को होली पूजन बाद दहन करने का जिक्र है। मगर नक्षत्रों की गणना ने इस महापर्व का भी समय बदल डाला। इस बारे में जानकारों का मत है कि भद्रा नक्षत्र के कारण इसकी तिथि में बदलाव हुआ है।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply