Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया 4 लाख का सामान जप्त, नाबालिगो ने चुराया कंपनी का सामान

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

देवास। औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-2 में स्थित सुदर्शन डेको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पिछले दिनों दीवार फांदकर जिंक की सिल्ली, कॉपर के पाइप, लोहे की चैनल आदि सामान चुराने के मामले में औद्योगिक पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी के सामान सहित वारदात में प्रयुक्त लोडिंग वाहन जब्त किया है। पकड़ाए गए नाबालिग आरोपियों द्वारा उक्त कंपनी में लगातार दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। टीआई अजय चानना ने बताया फरियादी डॉ. सुषमा अरोरा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। इस दौरान 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपियों ने ही इसी कंपनी में जनवरी माह में भी चोरी की थी। इनमें से एक के खिलाफ पहले से तीन जबकि एक अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज है। पुलिस ने वाहन सहित करीब 4 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया है। आरोपियों के उपर पहले से भी विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज हैं।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply