Skip to content
Friday, 23 October 2026
हरदा

नगर सुरक्षा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर सुरक्षा समिति मुख्य रक्षक भैयालाल राठौर, राममोहन गुर्जर रन्हाई, फूलचंद राठौर, अर्जुन पटेल, राजेश पटेल, हेमा शिर्के, शोभा राजपूत द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय जाट बोर्डिंग में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति सिविल लाइन थाना हरदा, यातायात थाना, ट्रैफिक वार्डन सिटी कोतवाली, थाना के नगर सुरक्षा समिति सदस्य एवं रहटगांव, सिराली, छीपाबड़, टिमरनी, हंडिया, हरदा थानों के सभी समिति सदस्य एवं थाना प्रभारी, स्टाफ मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, देवीसिंह सांखला, राजेश वर्मा, गजानन डाले, कन्हैया लाल कुशवाहा व अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत कर पर्व की बधाईयां दी।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply