Skip to content
Friday, 23 October 2026
बैतूल

ब्रह्मकुमारी आश्रम में महिला सम्मेलन होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

 

आठनेर नगर के 3 मार्च को ब्रह्माकुमारी ओम शांति भवन में महिला सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खुशहाल नारी खुशहाल परिवार महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम को आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण करने के बाद की गई एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह भी मनाया है होली पर्व की शुभकामनाएं दी 4 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कपील साहू ने बताया है की ब्रह्मा कुमारीज परिवार के द्वारा महिला सम्मेलन आयोजन किया जिसमें मुख्य वक्ताओं ने देश में हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा हुई देश की प्रथम महिला महामहिम राष्ट्रपति जी भी है । मंजू दीदी ने कहा है की आठनेर क्षेत्र में शहर में प्रथम नागरिक एक महिला जिला पंचायत क्षेत्र में एक महिला जनपद क्षेत्र में एक महिला प्रतिनिधित्व कर रही है राजनीतिक एवं सामाजिक माहौल में महिलाओं की लगातार बढ़ती सक्रियता से आज देश में खुशनुमा माहौल बना हुआ है महिलाओं के प्रति आमजन और अन्य लोगों की भी सोच में परिवर्तन आ रहा है सशक्त नारी एक सबसे बड़ी आज देश में पहचान के रूप में उभर रही है।

 

कार्यक्रम में विशेष रुप से नप अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी जंप अध्यक्ष सुश्री रोशनी ईवने महिला पुलिसकर्मी संध्या धुर्वे भी मौजूद रही।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply