खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा- खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने शनिवार को सिराली में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 4 नमूने लिये। दल द्वारा अलंकार सेंटर से दूध, जय भवानी स्वीट्स से रसगुल्ला, जय भवानी रेस्टोरेंट से दूध का नमूना तथा अग्रवाल एवरफ्रेश से आइसक्रीम केक का नमूना लिया गया। इसी प्रकार शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि विभाग हरदा हरदा शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य प्रतिष्ठानों के कुल 5 नमूने लिये गये। इस दौरान जलाराम किराना स्टोर से घी के 3 नमूने, श्री भेरुनाथ आइसक्रीम से बादाम शेक का नमूना तथा राधिका डेयरी से दूध का नमूना लिया गया।

323 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!