वार्ड चौपाल में सुनी नागरिकों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


हरदा-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को हरदा स्थित कहार समाज मांगलिक भवन परिसर खेड़ीपुरा में वार्ड चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने वार्ड क्रमांक 2, 3 व 4 के नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे सहित जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चौपाल में वार्ड क्रमांक 4 के निवासी बबलीबाई, गौरव, रज्जू, सारदाबाई, विनोद कुमार, संजय, सकुन, निर्मलाबाई व घनश्याम ने आवेदन देकर बताया कि उन्हें अभी तक बाढ़ राहत राशि प्राप्त नहीं हुई, इस पर सीईओ श्री सिसोनिया ने तहसीलदार को जांच कर पात्रता अनुसार राहत राशि दिलाने के निर्देश दिये। चौपाल में उन्होने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी प्रदान किये। चौपाल में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. राहुल दुबे ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!