परीक्षा देने पहुंचे कक्षा दसवीं के विद्यार्थिंयों का तिलक लगाकर किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा दसवीं की परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई है। आज से प्रारंभ हुई परीक्षा में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। आभाविप की नगर सहमंत्री रूपल बंसल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा आज से प्रारंभ हुई कक्षा दसवीं के परीक्षार्थी का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सुबह से ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर जाकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया एवं उनको शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह तोमर, मयंक काले, फाल्गुनी काले, आशीष जोशी उपस्थित रहे।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!