Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया शिशु महोत्सव

2 min read
Text Size:

– महोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु महोत्सव एवं लोकार्पण संपन्न हुआ। शिशु महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संदीप पटेल, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भारती राजू कमेडिय़ा एवं मुख्यवक्ता विद्याभारती मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री निखलेश माहेश्वरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय में नवनिर्मित कम्प्यूटर प्रयोगशाला एवं कार्यालय का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से की गई। मुख्य अतिथि सदीप पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्याभारती द्वारा शिक्षा जगत में चलाए जा रहे शिशु मंदिरों में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं जो वर्तमान समय में बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्ष भारती कमेडिय़ा ने कहा कि आज शिशु मंदिर से पढ़े हुए पूर्व छात्र-छात्रा हर विभाग में कार्यरत हंै। यह विद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार देने पर भी जोर देता है। मुख्यवक्ता माहेश्वरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिशु की प्रथम गुरू उसकी मां होती है जो उसके व्यक्तित्व का निर्माण करती है वह अपने शिशु को राम भी बना सकती है और रावण भी। शिशुु मंदिरों में शिशु के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा प्रदान की जाती है। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में होने वाली बौद्धिक, खेलकूद, विज्ञान मेला, प्रतियागिता में अखिल भारतीय स्तर तक पहुंचने वाले विजेता एवं उपविजेता भैया बहिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 205 भैया बहिनों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। जिसे उपस्थित अभिभावकों ने करतल ध्वनि की गडग़डाहट के साथ उन्हे उत्साहित किया। कार्यक्रम में लगभग 850 अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय का प्रतिवेदन विद्यालय समिति के सहसचिव संदीप केकरे ने किया। अतिथियों का परिचय सचिव आलोक जैन ने कराया। इस अवसर पर नर्मदापुरम के विभाग समन्वयक सुनील दीक्षित, समिति अध्यक्ष जगदीश टांक, अनिरूद्ध तंवर, अजय तंवर, प्राचार्य संजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजेन्द्र तिवारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

296 Views
What do you think?

Leave a Reply