Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लगाए पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आज सप्तपर्णी, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ  फतेहसिंह चौहान, सौरभ, सुश्री स्वाति,  अतुल और पुष्पेन्द्र चौहान ने पौधे लगाए। शिवपुरी से प्रकाशित समाचार-पत्र श्रम साधना से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। इनमें महेश तायल, भूपेन्द्र,  एल.एन. तंवर,  सुरेन्द्र सिंह, धीरज और पवन कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्रम साधना के कृषि विशेषांक की प्रति भी भेंट की गई।

147 Views
What do you think?

Leave a Reply