Skip to content
Saturday, 17 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बजट सत्र सोमवार से, सरकार को घेरने की कमलनाथ के बंगले पर बनेगी रणनीति

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

भोपाल। राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है और पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में कांग्रेस कर्मचारियों के संविलियन, आयुष घोटाला, पोषण आहार घोटाला, टेंडर घोटाले आदि मुद्दों को लेकर सरकार को गन्ने की रणनीति बनेगी।

 प्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का अंतिम बजट सत्र 27 मार्च से शुरू होने जा रहा है जो काफी हंगामेदार होगा क्योंकि यह विधानसभा चुनाव के पूर्व सरकार का अंतिम दूसरा सत्र है। शिवराज सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बंगले पर सोमवार को शाम 6:30 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में पूर्व मंत्रियों को मौजूदा मंत्रियों के विभागों में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर उन्हें घेरने की रणनीति बनेगी। विपक्ष द्वारा सरकार की विकास यात्राओं पर सवाल उठाते हुए इन्हें विनाश यात्रा बताकर सदन में भाजपा को घेरने की तैयारी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से लौटते समय सीधी में हुए बस हादसे के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने के आरोपों को लेकर कांग्रेस विधायक सरकार की घेराबंदी करने की तैयारी में जुटे हैं।

विधायकों ने उठाए 3704 सवाल

बजट सत्र के लिए विधायकों ने 3704 सवालों से सरकार से जवाब मांगे हैं। 79 विधायकों ने ई सिग्नेचर के साथ ऑनलाइन सवाल किए हैं। विधायकों की ओर से 1870 ऑनलाइन सवाल किए गए हैं तो 1834 सवाल ऑफलाइन किए गए हैं। दिसंबर 2016 से ऑनलाइन सवाल का सिलसिला शुरू हुआ था लेकिन पहली बार ऑनलाइन सवाल ऑफलाइन सवालों से ज्यादा संख्या में हैं। 1849 तारांकित और 1855 अतारांकित प्रश्न किए गए हैं। प्रश्नों के अलावा विधायकों ने 154 ध्यानाकर्षण, तीन स्थगन, 24 शून्यकाल और 31 अशासकीय संकल्प प्रस्ताव के माध्यम से भी मुद्दों को उठाया है। सत्र में कोई भी विधेयक सरकार नहीं ला रही है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply