Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

तन्मय के पास पहुंचने के लिए टनल बनाने का काम हुआ प्रारंभ पत्थर एवं पानी बना बाधा लगातार 45 घंटे से परेशान प्रशासन

1 min read

 *आठनेर मुकेश सोनी*

मंगलवार शाम 5:00 बजे से बोर में फंसे तन्मय साहू को निकालने के लिए प्रशासन रात दिन मेहनत कर आज 45 घंटे के बाद टनल बनाने का काम प्रारंभ कर तन्मय को निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है बताया जा रहा है कि तन्मय साहू को टनल के माध्यम से निकालन हेतु प्रशासन द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है बताया जाता है कि अपने ही खेत में बोर की पूजा करने पहुंचे तन्मय साहू के परिवार के लोग पूजा पाठ कर रहे थे कि तन्मय अपने बराबर के बच्चों के साथ खेलते खेलते इस बोर में जा गिरा जिसके चलते आज 45 घंटे से उसे निकालने का प्रशासन द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है ज्ञात रहे कि तन्मय के माता-पिता ने मंगलवार रात से कुछ खाया पिया नहीं है वह अपने तन्मय के लिए तन मन से उसके निकलने की राह देख रहे हैं एवं सभी लोग भगवान से तन्मय के लिए प्रार्थना भी कर रहे है

 

113 Views

Leave a Reply