Skip to content
Friday, 9 October 2026
सभी

मांडवी ग्राम में 8 वर्षीय बालक बोरवेल में गिरा रेस्क्यू टीम एवं तहसीलदार मौके पर पहुंची 12 इंच चौड़ाई 55 फीट गहरा है बोरवेल

2 min read

 

 

आठनेर (मुकेश सोनी):– आठनेर से 5 km दूर मांडवी बैतूल जिले में मंगलवार शाम को एक मासूम बालक करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 50 फीट की गहराई पर फंसा है। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने खुदाई चालू कर दी है। वहीं बोर से बच्चे की आवाज भी आ रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में शाम करीब 5 बजे हुआ। यहां के निवासी और किसान सुनील दियावार के खेत में उनका 6 साल का बालक तन्मय गिर गया। बताया जाता है कि किसान सुनील ने 8 दिन पहले ही यह बोर खनन करवाया था।

परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई गई हैं।

आठनेर टीआई अनिल सोनी भी टीम के साथ मौके पर हैं। कलेक्टर अमनबीरसिंह बैंस एवं एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बोर के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्‍या में लोगों का हुजूम भी जमा हो गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मासूम तन्‍मय के लिए दुआओं का दौर भी शुरु हो गया है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रशासन के प्रयास सफल हो और हस्‍ता-खेलता तन्‍मय बोर से सकुशल बाहर आ जाए और एक बार फिर उसी तरह हस्‍ते-खेेेेलते हुुए सभी के बीच नजर आए।

प्रशासन ने शुरू की खुदाई

सूचना मिलते ही प्रशासन ने बच्चे को बाहर निकालने की कवायद शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि बच्चा 55 फीट की गहराई पर अटका है। वहीं सबसे राहत की बात यह है कि बोर के भीतर से बच्चे की आवाज आ रही है।

145 Views

Leave a Reply