कृषि मंत्री कमल पटेल पहुंचे केदारनाथ धाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दैनिक अनोखा तीर हरदा मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री कमल पटेल अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन करने हेतु गए हुए हैं। आज उनका परिवार केदारनाथ धाम पहुंचा। इस क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि मंत्री का हेलिकाप्टर ख़राब मौसम के कारण गरुड़चट्टी के पास हवाई पट्टी पर मौसम खुलने का इंतज़ार करने काफी समय रुखा रहा था। स्थिति सुविधाजनक होने पर वह वहां से रवाना हुए। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों ने केदारनाथ धाम पहुंच कर दर्शन कर लिए हैं। कृषि मंत्री श्री पटेल की सपरिवार यह धार्मिक यात्रा सफल सुखद हो हम ऐसी कामना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि आज ही केदारनाथ के पास खराब मौसम के चलते एक अन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें सवार 7 लोगों के दुर्घटना का शिकार होना बताया जा रहा है। यह संतोष का विषय है कि इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश का कोई भी यात्री शामिल नहीं था। माननीय कृषि मंत्री कमल पटेल का पूरा परिवार इस समय केदारनाथ धाम पर मौजूद है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!