Skip to content
Thursday, 22 October 2026
राष्ट्रीय

Kedarnath Crash: केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

1 min read
Text Size:

केदारनाथ: उत्तराखंड के केदारनाथ (Kedarnath News) में मंगलवार को हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें पायलट सहित 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा गरुड़चट्टी के पास हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज धमाके से साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई। रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जगह पर घना कोहरा है और हल्की बर्फबारी भी हो रही है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है उत्तराखंड सरकार से हादसे पर बात हो रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply