जिले से होंगे कई प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक तबादलों पर लगाए गए प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। जिसके चलते हरदा जिले के भी कई प्रशासनिक अधिकारियों को तबादला होना तय माना जा रहा है। वैसे भी विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन तबादलों को 2023 के चुनाव की जमाहट की दृष्टि से देखा जा रहा है। चूंकि हरदा जिला प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता एवं प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल के विधानसभा क्षेत्र वाला है। इसलिए निश्चित ही यहां पदस्थ होने वाले वरिष्ठ प्रशासन के अधिकारियों में उनकी सहमति विशेष मायने रखती है। वैसे तो जिले के कई विभागों में स्वीकृति के मान से अनेक पद लंबे अर्से से रिक्त पड़े हुए हैं। लेकिन वर्तमान में जिन विभागों में लंबे समय से अधिकारी पदस्थ हैं, उनका स्थानांतरण शासन की नीति तथा मंत्री की पसंद ना पसंद के आधार पर भी किया जाना लगभग तय है। इस तबादला मौसम में पुलिस विभाग के कप्तान सहित एसडीओपी का तबादला भी लगभग तय माना जा रहा है। इसी तरह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, एसडीएम सहित ग्रामीण सेवाओं से जुड़े कई अधिकारियों का जिले से बाहर जाना लगभग तय है। वहीं जिले में रिक्त पड़े तहसीलदारों के पदों पर भी नई नियुक्ति होने जा रही है। देखना यह है कि इस तबादला अभियान में कौन कितना अच्छा मैनेजर साबित होता है और कौन मंत्री जी की ना पसंद के चलते जिले से बाहर होता है।
—————————–

126 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!