अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कमल युवा जोड़ो अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान की शुरुआत आज जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने ग्राम खामापड़वा तथा सुखरास में भगवान श्रीगणेश की आरती पूजन से की। ग्रामीण मंडल हरदा के मंडल अध्यक्ष सुजीतसिंह राजपूत ने बताया कि जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या की यह सराहनीय पहल है। जिससे बड़ी संख्या में युवा भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ रहे हैं। ग्राम खामापड़वा एवं सुखरास के कई युवाओं ने बुधवार को युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका जिलाध्यक्ष श्री जेवल्या ने दुपट्टा डालकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोत, मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर, बसंत सिंह राजपूत, ललित पटेल, उपाध्यक्ष संदीप पटेल, योगेंद्र पटेल, दीपेश विश्नोई, अनय सराफ, रवि मातवा, संदीप राठौर उपस्थिति रहे।
—————-
युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता

Text Size:
101 Views
What do you think?






