प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

अनोखा तीर, हरदा। छिपानेर रोड स्थित पिछड़ा वर्ग समाज छात्रावास में समाज के वरिष्ठगण तथा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जहां समाज के वरिष्ठजनों एवं मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घुमंतू समाज के जिलाध्यक्ष कैलाशचंद्र कुचबंदिया, आदिवासी समाज कल्याण समिति जिलाध्यक्ष विष्णु ठाकुर, धनगर समाज के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धनगर, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन धनगर, पूर्व पार्षद हरिओम धनगर सहित विमुक्त घुमंतू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
————————-

113 Views

Leave a Reply