Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सेवानिवृत्त

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले में भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सेवानिवृत्त हो गए हैं। वे वर्तमान में विगत चार साल से बतौर प्रभारी अधीक्षक कार्यरत थे। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एनआर पंडागरे का बुधवार 31 अगस्त को सेवा का अंतिम दिन था। इस दिन राजस्व विभाग के सहकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर एक साधारनण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें फूलमाला पहनाई, वहीं शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। श्री पंडागरे के सेवानिवृत्त होने पर अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख शाखा संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष पाराशर, राजस्व निरीक्षक हेमंत गोस्वामी, संतोष पथोरिया, श्रद्धा गोस्वामी, प्रेमसिंह दीवान, मोहन ठाकुर समेत भू-अभिलेख शाखा का समस्त स्टाप उपस्थित रहा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ ने सेवानिवृत्त सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका 40 साल और 5 महिनें का शासकीय सेवाकाल निर्विवाद रहा। वे सभी को साथ लेकर चलने की भावना से काम करते थे।
—————————

118 Views
What do you think?

Leave a Reply