अमित ठोल्या का असामयिक निधन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। करीबी ग्राम सन्यास्या के अमित ठोल्या का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। मृतक कृषि मंत्री कमल पटेल के साडू रामविलास ठोल्या के बड़े पुत्र थे। गृहग्राम सन्यास्या से शनिवार को मृतक की अंतिम यात्रा निकली, जो हंडिया स्थित कर्माबाई आश्रम पहुंची। जहां मृतक के पुत्र ने मुखाग्नि दी। जाट समाज के सदस्यों के साथ-साथ परिचितों ने हंडिया पहुंचकर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार अमित ठोल्या बीती रात अपनी बाईक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में अचानक भैंस सामने आ जाने की वजह से बाईक सहित सडक़ पर गिर गए। घटना में अमित को सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिसे इलाज के लिए तुरंत हरदा लेकर आए। जहां से उन्हें बाहर रैफर कर दिया गया। बाहर ले जाते समय रास्ते में उन्होंनें अंतिम सांस ली। इस दौरान उनके निधन की खबर ने सभी को झंकझोर कर रख दिया। मिलनसार व्यक्तित्व के असमयिक निधन से परिचित लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। कृषि मंत्री कमल पटेल सहित जाट समाज के पदाधिकारियों ने दुख प्रकट किया।
——————————

170 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!