Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

कांग्रेस के लिए संगठन ही सर्वोपरि : परवेश त्यागी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला निर्वाचन अधिकारी परवेश त्यागी की अध्यक्षता में संगठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त कांग्रेसजनों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठनात्मक चुनाव को लेकर विचार विमर्श किए। शहर की एक निजी होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री त्यागी ने कि कहा कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन बनता है और हमारे लिए संगठन सर्वोपरि होना चाहिए। एक अच्छा संगठन अच्छे कार्यकर्ताओं से बनता है, जो जमीन पर कार्य करते हैं और पार्टी को मजबूत करते हंै, उनको भी मौका मिलना चाहिए। श्री त्यागी ने संगठन चुनाव को लेकर सभी से अपने-अपने विचार मांगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व विधायक डॉ.आरके दोगने, पूर्व नपा अध्यक्ष हेमंत टाले, अभिजीत शाह, शहर अध्यक्ष गोविंद व्यास, जनपद पंचायत टिमरनी के अध्यक्ष राजेश कलम, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, भागीरथ पटेल, अशोक नेगी, महेश पटेल, रामदीन पटेल, नागू पटेल, विक्रमसिंह चौहान, इकबाल अहमद, रविशंकर शर्मा, अनिल सूरमा, आनंद पटेल, कमल वास्ट, कैलाश पटेल, कैलाश मातवा, अज्जू सिरोही, गगन अग्रवाल, हरिमोहन शर्मा, राघवेंद्र पारे, अमर रोचलानी, मुन्ना पटेल, सतीश जगनवार, भूपेश बाबल, राजू रिणवा, धर्मेंद्र चौहान, शेख असफाक, मुजाहिद अली, अनुग्रह सिंह, मनोज कुचबंदिया, सगीर पटेल, संजय साद, राहुल राजपूत, शाहरुख बाबा, अमजद मंसूरी सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
————————–

130 Views
What do you think?

Leave a Reply