Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

युवक का खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ग्राम रेलवा के पास एक खेत में 30 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। युवक 5 अक्टूबर से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बुधवार सुबह नर्मदापुरम से फोरेंसिक टीम आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
8 दिन से लापता था युवक
पुलिस के अनुसार, सेमला टप्पर निवासी सुखराम गार्गव (30) 5 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने 7 अक्टूबर को हंडिया थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 13 अक्टूबर को उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में मक्का काट रहे मजदूरों ने नीम के पेड़ पर शव लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक के बड़े भाई अशोक ने बताया कि सुखराम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसने 2023 में लव मैरिज की थी। उसकी कोई संतान नहीं थी और वह मजदूरी करता था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply