Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हर बुधवार लगेगा जैविक बाजार

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर स्टेडियम के गेट नम्बर 2 के पास लगने वाला जैविक बाजार पुन: प्रारंभ किया जा रहा है। जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बाजार अब प्रत्येक बुधवार लगाया जाएगा। जैविक बाजार में स्थानीय उत्पादकों एवं किसानों द्वारा तैयार जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। बाजार के पुन: प्रारंभ होने से स्थानीय जैविक उत्पादकों को अपने उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर मंच मिलेगा, वहीं नागरिकों को एक ही स्थान पर जैविक उत्पाद खरीदने की सुविधा प्राप्त होगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply