सीएमएचओ ने बच्चों को पिलाई विटामिन ए की दवा

-दस्तक अभियान का शुभारंभ

अनोखा तीर, हरदा। जिले में दस्तक अभियान के प्रथम चरण एवं स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। यह अभियान 31 अगस्त तक संचालित होगा। अभियान के तहत जिले के 69,922 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल पांच वर्ष तक के बच्चों के घर-घर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विवेक शर्मा ने हरदा शहर के वार्ड 34 स्थित मदीना कॉलोनी में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, एलएचवी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
आमसागर में 76 बच्चों को पिलाई विटामिन ए की दवा
वन क्षेत्र के ग्राम आमसागर में अभियान के पहले दिन संयुक्त दल ने पांच वर्ष तक के 111 बच्चों के लक्ष्य के विरुद्ध 76 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई। बाल्यकालीन दस्त रोग नियंत्रण के लिए बच्चों को ओआरएस के पैकेट एवं जिंक की गोलियां वितरित की गईं। साथ ही दस्त रोग, निर्जलीकरण, गंभीर कुपोषण एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों की जांच की गई। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नौ गर्भवती महिलाओं की जांच तथा 12 बच्चों का टीकाकरण भी किया गया। संयुक्त दल में सीएचओ सोनिका धुर्वे, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सावित्री तिग्गा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता तिवारी, आशा कार्यकर्ता गुलाब ईवने एवं सपोर्ट स्टाफ महेंद्र सिंह शामिल रहे।

2 Views

Leave a Reply