-पांच वर्षीय बच्ची भोपाल रेफर
अनोखा तीर, हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्कूल वैन और बाइक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में स्कूल वैन में सवार चार छात्राएं और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में पांच वर्षीय छात्रा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया। हादसे में नर्सरी की छात्रा शिवांगी जाट (5) गंभीर रूप से घायल हुई। वहीं डाली नागौर (10), ज्ञानवी और अश्विनी का जिला अस्पताल हरदा में उपचार जारी है। दुर्घटना में नर्मदापुरम जिले के अर्चनागांव निवासी पवन गुर्जर (26) और विमल गुर्जर (19) भी घायल हुए हैं। दोनों बाइक से गैस सिलेंडर लेकर जा रहे थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए।
6 Views





