आमजन की क्या सुनेंगे, हमारी ही नहीं सुनते : जिला पंचायत अध्यक्ष

राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त विधायक से भी बढ़े ओहदे वाले भाजपा के ही जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह आज सामान्य नागरिक बनकर मंगलवार को उनके ही कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देने पहुंचे। उन्होंने मीडिया को बताया कि जिले में अधिकारियों की पूरी मनमानी चल रही है। किसी अधिकारी को जन समस्या से कोई सरोकार नहीं है। यह अधिकारी इतने अधिक बेलगाम हो गए हैं कि आमजन की तो छोड़ो हमारी केंद्र और प्रदेश में सरकार है, मैं खुद जिला पंचायत अध्यक्ष हूं, मेरी ही नहीं सुन रहे। उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर बेलगाम अफसरशाही पर सख्ती दिखाने की मांग की है।

0 Views

Leave a Reply