अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार किसानों की सुविधा के लिए जिले में 40 ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार संबंधित उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि एवं समय पर अपनी उपज लेकर पहुंचें। इससे उपार्जन कार्य व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न होगा तथा किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान स्थिति के अनुसार 5,174 किसानों ने स्लॉट बुक कराया है, जबकि 632 किसानों से विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर 5,436 क्विंटल मूंग की खरीदी की जा चुकी है।
मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

0 Views
