अनोखा तीर, हरदा। जेडीए के पूर्व प्रदेश सचिव एवं समाजसेवी प्रोफेसर अर्पित गुर्जर ने मूंग खरीदी को लेकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से प्रति एकड़ 1 क्विंटल 20 किलो की खरीदी सीमा समाप्त कर किसानों की पूरी मूंग फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरदा सहित प्रदेशभर के किसान अपनी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। प्रो. अर्पित गुर्जर ने कहा कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो इसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने सरकार से जल्द मूंग खरीदी की प्रक्रिया में सुधार कर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की।
0 Views

