अनोखा तीर, हरदा। प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरमÓ के सामूहिक गायन के साथ की जाती है। इसी क्रम में बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्Ó तथा राष्ट्रगान ‘जन-गण-मनÓ का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Views



