अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरदा नगर का प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को पीएम श्री कॉलेज में चार सत्रों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में हरदा नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर नर्मदापुरम विभाग संयोजक मृदुल चौहान उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में शुभम ढोके ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अंतिम सत्र में जिला संगठन मंत्री अलकेश शर्मा ने नगर कार्यकारिणी भंग कर नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें गिरीश रावल को पुन: नगर अध्यक्ष तथा निकुंज शर्मा को नगर मंत्री बनाया गया। नगर सह मंत्री के रूप में विशाल शर्मा, साहिल सैनी, माखन बिल्लौर एवं सरिता बने को दायित्व सौंपा गया। नगर कार्यकारिणी में राजेंद्र बिल्लौरे, आर्यन गौर, रूद्र सिंह तोमर, शुभम मंडराई, विकास इवने, अभिषेक पटनारे, राधिका कुल्हारे, नंदिनी, आदर्श डोंगरे, निहाल कपोल, विशाल लक्ष्मण राठौर, शुभम जायसवाल, सुमित शर्मा, अपेक्षा काले, धनंजय शर्मा, महक नायक, क्षमा यादव, रंजीत भाटी, नवीन, दीपिका, राधिका कुल्हारे एवं रितेश पटेल को शामिल किया गया। इस अवसर पर हरदा जिला संयोजिका लिशिका, वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिश बिल्लौरे एवं जतिन प्रद्युमन भी उपस्थित रहे।
अभाविप की नई कार्यकारिणी घोषित, निकुंज शर्मा बने नगर मंत्री

0 Views


