90 वर्षीय माया बाई परिहार का निधन

अनोखा तीर, रमगड़ा। ग्राम रमगढ़ा निवासी 90 वर्षीय माया परिहार का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वह विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के खंड गोपालपुर के खंड संयोजक अरुण लखेरा की दादी तथा मनोज परिहार की माताजी थीं। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजजनों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर लोगों का तांता लगा रहा। शोक व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारी भी उनके निवास पहुंचे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत, जिला मंत्री राजू जाट तथा जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

0 Views

Leave a Reply