पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा

अनोखा तीर, खिरकिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी।  पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 28 जून को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई, जबकि 29 एवं 30 जून को घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को आजीवन विकलांगता से सुरक्षित रखना है। इसी क्रम में खिरकिया नगर के वार्ड 8 में स्थानीय इम्पीरियल पब्लिक स्कूल में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई गई। यह अभियान पूरे देश में संचालित किया जा रहा है।  अभियान के तहत अभिभावकों से अपील की गई है कि चाहे बच्चों का नियमित टीकाकरण पूरा हो चुका हो, फिर भी उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए।

0 Views

Leave a Reply