मां की तेरहवीं पर समाज को दी एक लाख रुपये की राशि

अनोखा तीर, हरदा। श्री मधुसूदन तारे ने अपनी धर्मपत्नी तथा गिरीश तारे और योगेश तारे गुरु ने अपनी माताजी के मंगल श्राद्ध (तेरहवीं) के अवसर पर 7 जून 2026 को नार्मदीय ब्राह्मण समाज हरदा को एक लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। इस पुनीत कार्य के लिए हरदा सकल समाज ने तारे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है। नार्मदीय ब्राह्मण समाज हरदा के ट्रस्टी दीपक शुक्ला ने बताया कि समाज सेवा के इस कार्य की सभी ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि तारे परिवार द्वारा दिया गया यह सहयोग समाज के हितकारी कार्यों में उपयोग किया जाएगा।

0 Views

Leave a Reply