मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेंशन हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय भोपाल से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रुपये की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस अवसर पर हरदा कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्रालय में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 19 हजार 895 हितग्राहियों के खातों में 1.19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस दौरान मंदबुद्धि अथवा बहुविकलांग को आर्थिक सहायता योजना के तहत 719, कन्या अभिभावक पेंशन योजना के तहत 389, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत 896, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना के तहत 18, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के तहत 11 हजार 971, वृद्धाश्रम में निवासरत अंत:वासियों को पेंशन योजना के तहत 12, सामाजिक सुरक्षा नि:शक्तजन पेंशन योजना के तहत 4 हजार 539, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत 183 तथा सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 1 हजार 168 हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित की गई।

0 Views

Leave a Reply